ताइक्वांडो रेफरी, जज, कोच सेमिनार सह ब्लैक बेल्ट टेस्ट संपन्न

 


रांची, 26 मई (हि.स.)। झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल, इरबा में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो रेफरी, जज, कोच सेमिनार सह ब्लैक बेल्ट टेस्ट का समापन हुआ।

एसोसिएशन के सचिव शकील अंसारी और अध्यक्ष मोहम्मद जमील अंसारी ने बताया कि सेमिनार में राज्यभर से 57 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान ब्लैक बेल्ट टेस्ट में अंजू कुमारी, सुलेखा महतो, निखिल लोहरा, अफताब अंसारी, फ़िज़ा परवीन और अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य प्रशिक्षक देवघर के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक आजाद ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की बेसिक और एडवांस तकनीकों, सेल्फ डिफेंस और वर्ल्ड ताइक्वांडो के नवीनतम नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार में खिलाड़ियों को रेफरी, जजिंग और कोचिंग के आधुनिक नियमों और तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पुमसे, स्पारिंग, ब्रेकिंग और लिखित परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रशिक्षण में जयपाल महतो, नेशनल रेफरी चंचल कुमारी, सुषमा कुमारी, मनीषा मुंडा और खुशी तिर्की ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में कोच सनाउल्लाह, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल नीलम कुमारी, आनंद सर, पायल मैम सहित कई खेल प्रेमी और अभिभावक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar