श्याम मंडल के 59 वें वार्षिक महोत्सव में सुंदर कांड का हुआ पाठ

 


रांची, 20 सितंबर (हि.स.)। श्याम मण्डल रांची के 59 वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के चौथे दिन रविवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम प्रभु का प्रातः में मंगल आरती के बाद नवीन वस्त्र और मनमोहक श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया और स्थानीय भजन मंडली श्री हनुमान मण्डल एवं शिव भक्त मण्डल ने एक से बढ़ कर एक भजनों की गंगा श्री श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित की। इससे मन्दिर में आए हुए भक्त भावविभोर हो गए।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को भक्तों ने 501 सवामणी का भोग अर्पित किया। साथ ही सैकड़ों भक्तों के सवामणी का पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंदौर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल ने क्या लगता हूं बाबा तेरा...,

कुछ अपनी सुना बाबा... और आयो सांवरियो सरकार सहित अन्य कर्णप्रिय भजनों की प्रस्तुती दी। मौके पर पूरे दिन मन्दिर में आए हुए भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्याम मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और श्री श्याम मोहत्सव श्री श्याम मण्डल के अधिकृत यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारण किया गया।

इसके बाद श्री श्याम प्रभु की महाआरती कर 59 वें श्री श्याम मोहत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश लाखोटिया, लल्लू सारस्वत, महेश सारस्वत, लड्डू सारस्वत, जितेश अग्रवाल, विजय शंकर साबू, अरुण धनुका, अजय रूंगटा, कुणाल जलान और मनोज ढांढनीयां प्रियांश पोद्दार का विशेष सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak