सेंट एंस स्कूल के छात्रों ने आईसीएसई की रिजल्ट में किया बेहतर प्रदर्शन
रामगढ़, 30 अप्रैल (हि.स.)। आईसीएसई बोर्ड ने मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रामगढ़ जिले में सेंट एंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस रिजल्ट में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। 98 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के छात्र ओम आनंद और छात्र आना गुप्ता जिला टॉपर रहे हैं। स्कूल की प्राचार्या सिस्टर एनी पॉल ने बताया कि विद्यालय के कुल 113 छात्र मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे।
शत प्रतिशत बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 21 कैंडीडेट्स थे। जबकि 89 छात्र छात्राओं ने डिस्टिंक्शन हासिल किया है। उन्होंने बताया कि ओम आनंद और आर्ना गुप्ता के अलावा शौर्य अनिल मेहता, तुष्टी कुमारी, हर्ष कुमार, सिद्धि अग्रवाल, अक्षत कुमार, श्रेयस गुप्ता, रणवीर शाह, सोनाक्षी सिंह, यशस्वी, निशा भारती, अमनदीप, प्रोमिता मोइत्र, सोहेल अख्तर ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश