छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 


दुमका, 17 मार्च (हि.स.)। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र महुआडंगाल में किराये के मकान में घटी।

छात्र अविनाश कुमार झा देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के बगनाडीह गांव का निवासी था। उसके पिता अरविन्द कुमार झा मधुपुर में एक डाक्टर के क्लिनिक में कम्पाउंडर है। दो पुत्रों में वह सबसे छोटा था। लैब टेक्नीशियन का तीन साल का कोर्स है। वह दो साल पूरा कर चुका था। एक साल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का ट्रेनिंग लेना था।

वह पहले रसिकपुर में एक लॉज में रहा करता था। सोमवार को ही उसने लाज खाली कर महुआडंगाल के निवासी जितेंद्र पंडित के आवास पर आया था। रात में ही उसने खुदकुशी कर ली। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पिता ने कहा कि इसमें किसी की काेई गलती नहीं है। इसलिए वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। वह मानसिक तनाव में था। सोमवार की रात में वे बात भी करना चाह रहे थे, पर फोन रीसिव नहीं किया। सुबह में फोन आया कि अविनाश ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार के सदस्य सदमे में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार