चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार
Jul 9, 2026, 22:12 IST
रामगढ़, 09 जुलाई (हि.स.)। जिले के रांची रोड से चोरी हुई एक बाइक पुलिस ने बरामद की है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि 08 जुलाई को रांची रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल के बाहर से एक बाइक जेएच 02 बी 7488 चोरी हो गई थी।
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू किया और कुजू ओपी पुलिस की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कुछ घंटे के भीतर ही बाइक बरामद कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपित दीपक राम को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि दीपक राम वर्तमान समय में भरेचनगर, सांडी ऋषि धर्म कांटा के पास रह रहा था। वह मूल रूप से वेस्ट बोकारो ओपी के केदला 3 नंबर का रहने वाला है। गुरुवार को उस चोर को जेल भेज दिया गया है।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश