भ्रष्ट अफसरशाही को संरक्षण दे रही राज्य सरकार : भाजपा

 


रांची, 23 सितंबर (हि.स.)।

भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्ट अफसरशाही को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि राज्य में अधिकारियों के प्रति सरकार के इस रवैये से शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को कहा कि उत्पाद विभाग की 2021-25 की ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली का मुद्दा उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, इसलिए इसकी पारदर्शी और सीबीआई जांच होनी चाहिए।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और अनियमितता सामने आने पर केवल जांच की घोषणा करना ही काफी नहीं है। भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

बिना किसी राजनीतिक संरक्षण और भेदभाव के जांच पूरी की जाए।

साथ ही उन्होंने जनता के पैसे और युवाओं से जुड़े इन गंभीर मामलों के तथ्य सार्वजनिक करने और आरोप प्रमाणित होने पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे