प्रदेश राजद कार्यकारिणी की बैठक 13 को
Mar 7, 2026, 21:42 IST
रांची, 07 मार्च (हि.स.)। प्रदेश राजद के कार्यकारिणी की बैठक 13 मार्च को पार्टी के हरमू रोड स्थित कार्यालय में होगी। इस संबंध में पार्टी के प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संगठन की पंचायत स्तर पर मजबूती, प्रदेश और जिलास्तरीय आगामी रणनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
बैठक में पार्टी कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव, पार्टी के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
यादव ने बताया कि 14 मार्च को पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak