सृजन स्पार्कल मेले में दूसरे दिन भी जमकर हुई खरीदारी
रांची, 27 अक्टूबर (हि.स.)।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सृजन स्पार्कल मेले में मंगलवार को दूसरे दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेले में महिलाओं ने कपड़े, बंदनवार, मोमबत्तियां, लड्डू गोपाल की पोशाक, चादर सहित कई सजावटी और घरेलू सामान खरीदे। मेले में सुबह से ही रौनक बनी रही। शाम होते-होते खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। विभिन्न स्टॉलों पर लोगों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिली।
स्टॉल लगाने वाली महिलाएं भी ग्राहकों की उत्साहजनक भागीदारी से खुश नजर आईं। खरीदारी के साथ लोगों ने मेले में उपलब्ध लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। अमिता केडिया सहित अन्य आयोजकों ने कहा कि सकारात्मक सोच, सच्ची नीयत और सामूहिक प्रयास से शुरू किए गए इस आयोजन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी की सफलता से जुड़ी सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। मेले को सफल बनाने में अमिता केडिया, राशि सरावगी, सोनल अग्रवाल, श्वेता सरावगी, शालू सिंघानिया, नम्रता बागला, अनामिका केडिया, आकृति सिंघानिया, सोनम सरावगी, शिखा सुरेका, सोनल जैन, सपना अग्रवाल, श्रेया सराफ, निधि इंदौरिया सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar