ब्रह्माकुमारी संस्थान में करम मिलन समारोह आयोजित
रांची, 21 सितंबर (हि.स.)। कांके-पिठोरिया के बाडू नवा टोली स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में सोमवार को लोकपर्व करमा की पूर्व संध्या पर करम मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
स्थानीय बाल कलाकारों और बहनों ने लोकनृत्य, नाटक और आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि समाजसेविका अन्नू पोद्दार ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। मनुष्य के सद्कर्म ही उसके बेहतर भविष्य का आधार बनते हैं।
संस्था की स्थानीय संचालिका बीके राजमती बहन ने कहा कि करमा पर्व श्रेष्ठ और नि:स्वार्थ कर्म करने, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा ईश्वर से जुड़ने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में नारायण, उर्मिला देवी, लीला देवी, वीरसमनी माता, बीके रीना, बीके सुनीता, बीके नीलम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar