एसपी प्रवीण पुष्कर ने कांवड़िया रूट और अस्थायी ओपी का किया निरीक्षण
देवघर, 31 जुलाई (हि.स.)। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रवीण पुष्कर ने श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए स्थापित अस्थायी ओपी संख्या-06, 07, 08, 09, 10 एवं 11 सहित कांवड़िया रूट लाइन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कतारबद्ध आवागमन तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा एसपी ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कांवड़िया मार्ग पर अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy