एसपी ने चतरोचट्टी और आईईएल थाना का किया औचक निरीक्षण

 




बोकारो, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने शनिवार को बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना और आईईएल थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सीरिस्ता (रिकॉर्ड संधारण) के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

एसपी ने मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित और विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार और कुर्की से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने इन सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी.एन. सिंह भी मौजूद थे । निरीक्षण के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था और कार्यशैली में सुधार को लेकर लगातार निगरानी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार