सैनिकों को है मुफ्त और सक्षम कानुनी सहायता का अधिकार है : प्रवीण

 


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। न्यायामूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में सोमवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में कार्यक्रम का आयोजन ओरमांझी प्रखंड के बरवे के पंचायत भवन में नालसा वीर परियोजन सहायता योजना - 2025 के तहत किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने वीर परिवार सहायता योजना-2025 योजनान्तर्गत दिये जानेवाले कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी कानूनी सहायता योजना है, जिसके उद्देश्य भारत भर में सेवारत और सेवानिवृत रक्षा, अर्द्धसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवाएं देता है।

विधिक सहायता प्राप्त करने की योग्यता की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि ऐसे सैनिक जो बॉर्डर पर डटे हैं या आकस्मिक कर्त्तव्य पर हैं, जिसके कारण वे न्यायालयों में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते वे अपने व्यक्तिगत या परिवार में उत्पन्न हुई विधिक समस्याओं के लिए सचिव विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को अपना ऑनलाईन आवेदन या पोस्ट के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता दे सकते हैं।

वहीं एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने विधिक सहायता प्राप्त करने की योग्यता की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। प्री-लिटिगेशन, मध्यस्थता और लोक अदालतों के माध्यम से वादों का निस्तारण करवाने की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर - 15100 के बारे में भी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से आयोजन किये जानेवाले लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता, प्रीलिटिगेशन के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को

उल्ले्खनीय है कि 09 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डालसा टीम की ओर से दी गयी। न्यायालय में कोई भी मामला लंबित है, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन मामलों का निबटरा कराया जा सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चोक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित सहित अन्य मामले को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर चीफ़ एलएडीसी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सहायक एलएडीसी पंकज कुमार शर्मा, मुखिया अनीता लिंडा, पंचायत समिति संगीता देवी, पंचायत, सचिव कोमल आर्य, रामजीत महतो, किरण देवी, शीला तिग्गा, जगमोहन मुंडा, रानी देवी, दीपक कुमार गंजू, अघनु बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak