सर्पदंश से किशोर की मौत

 


पूर्वी सिंहभूम, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर गांव के खर्राबागान टोला में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कालिकापुर निवासी पवन भगत (15) बुधवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद गुरुवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की और उस सांप को भी पकड़ लिया, जिसके काटने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि वह जहरीला नाग सांप था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक