गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Apr 28, 2026, 22:59 IST
रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम रोहित यादव है और वह गिरिडीह जिले का रहने वाला है।
थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति गांजा के साथ खादगढ़ा बस स्टैंड आ रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान एक बैग में रखा हुआ गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली कि युवक ओडिशा से गांजा रांची लाया था। रांची से गिरिडीह ले जाने की तैयारी थी। इस गांजा को गिरिडीह में बेचना था। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे