ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 


रांची, 29 मई (हि.स.)। रांची के चुटिया थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम सुनिल नायक बताया गया है। इसके पास से करीब 32 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक मोबाईल फोन, एक हिरो कम्पनी बाइक बरामद किया गया है।

कोतवाली एएसपी निखिल राय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि चुटिया थाना अंतर्गत पावर हाउस छठ तालाब के पास अवैध ब्राउन शुगर का खरीद विक्री की जा रही है। सूचना के बाद छापेमारी कर छठ तालाब के पास से एक ब्राउन शुगर तस्कर को पकड़ा गया जिसके पास से लगभग 32 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुआ। मामले में गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर धंधे में शामिल अन्य आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे