सदर अस्पताल में मंच ने दिया 06 सीलिंग पंखा

 


रामगढ़, 10 सितंबर (हि.स.)। सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर बाल मंच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 06 सीलिंग पंखे दिए गए। मंच के स्टेट चेयरमैन तारिक अनवर की पहल पर अस्पताल को ये पंखे उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ रहने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। पंखों को अस्पताल के आवश्यक वार्डों में लगाया जाएगा, जिससे मरीजों को गर्मी एवं उमस से राहत मिल सके।

जवाहर बाल मंच की ओर से अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध कराए गए 06 सीलिंग पंखों को जनहित की दिशा में एक उपयोगी पहल माना जा रहा है। मंच के स्टेट चेयरमैन तारिक अनवर ने कहा कि मरीजों की सुविधा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामाजिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास मरीजों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश