हर्षोल्लास के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव सम्पन्न
रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र पूर्णिमा को सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में बिरसा चौक के प्रकाश नगर अवस्थित सेवा निकेतन प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से गुरुवार को आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर ढोल,मंजीरा,हारमुनियम के साथ सस्वर सुन्दर कांड,हनुमान चालीसा साथ ही विश्व शांति के लिए सामूहिक हवन किया गया। मौके जनजातीय बंधुओं की ओर से ढोल-नागरा,शहनाई वादन किया गया एवं भव्य आरती की गई।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आसपास की बस्तियों के लगभग 800 श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,न्यासी चंद्रकांत रायपत,नंदलाल साहू सहित नगर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे