माता वैष्णों देवी मंदिर में होगा शारदीय नवरात्रा का अनुष्ठान

 


रामगढ़, 10 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन से होगा।

माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पूजन रविवार से प्रतिदिन प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान मोहित धमीजा और उनकी पत्नी चांदनी धमीजा होंगे। मारवाह ने बताया कि 17 अक्टूबर को मंदिर परिसर में श्री श्याम मंडल की ओर से माता की चौकी, 18 अक्टूबर को हवन-कंजक पूजन और 19 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश