मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रांची, 02 जनवरी (हि.स.)। नए साल के आगमन पर शुक्रवार को राज्य के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रशासनिक पदाधिकारियों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक रमेश घोलप, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, धनबाद के नगर आयुक्त आशीष गंगवार, हजारीबाग के नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, धनबाद के उप विकास आयुक्त सन्नी राज, हजारीबाग की उप विकास आयुक्त रिया सिंह और धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे शामिल थे।
पुलिस पदाधिकारियों में एसीबी एडीजी प्रिया दुबे, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन मयूर पटेल, आईजी मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी एसीबी चंदन सिन्हा, डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम, डीआईजी बोकारो आनंद प्रकाश, डीआईजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, सीआईडी एसपी एहतेशाम वकारिब, रांची के सिटी एसपी पारस राणा, रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एसीबी एसपी श्रुति एवं एसीबी एएसपी निखिल राय उपस्थित रहे।
इसके अलावा, सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जमाल अहमद, एनएचएआई झारखंड के रिजनल अफसर मुकुंद अतरदे और केंद्रीय सड़क मंत्रालय के रिजनल ऑफिसर अभिलाष श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रयासों से झारखंड को मजबूत राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए और राज्य में शांति-सद्भाव का वातावरण बना रहे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे