सेठ ने किया मतदान, लोगों को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए दी बधाई
Feb 23, 2026, 19:14 IST
रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। रांची नगर निगम चुनाव के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को हेहल स्थित काजू बागान के डीएवी
स्कूल के मतदान केंद्र में मतदान किया।
मतदान करने के बाद राजधानी रांची में विकास को लेकर आशान्वित आम जनता को घर से निकल कर मतदान करने के लिए बधाई दी।
मौके पर उन्होंने पाया कि रांची के कई मतदान केंद्रों पर मतदान सूची में लोगों के नाम नहीं थे, जबकि कई मतदान केंद्रों पर लोगों के नाम में भी गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जो जिस वार्ड में वे निवास करते हैं उनका नाम दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मतदान केंद्र में जोड दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak