रामगढ़ के संवेदनशील क्षेत्र में प्रहरी लगा रहे पैदल गश्त
Jun 6, 2026, 20:14 IST
रामगढ़, 06 जून (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर प्रहरी पहल के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील स्थान, मार्गों पर पैदल गश्त की। एसपी के इस पहल के तहत नशाखोरी, अड्डेबाजी छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का उद्देश्य है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश