सेक्टर-1 मार्केट छठ पूजा समिति गठित, संजीत बने अध्यक्ष

 


रांची, 25 अक्टूबर (हि.स.)। धुर्वा स्थित सेक्टर-1 मार्केट छठ पूजा समिति का गठन रविवार को रांची के धुर्वा में बैठक आयोजित कर किया गया। इसके साथ ही समिति ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर देने पर जोर दिया।

मौके पर सर्वसम्मति से संजीत यादव को अध्यक्ष और आलोक कुमार दूबे को मुख्य संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक आलोक दुबे ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता और सामूहिकता का प्रतीक है।

यह पर्व सूर्य उपासना के साथ प्रकृति और जल के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। समिति के सदस्य पर्व को मनाने में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

नई कमेटी में समिति के संरक्षक के रूप में बबलू वर्मा, निर्मला देवी, दीपक कुमार राम, सुबोध कुमार, सागर डे, गोपाल गुप्ता और जितेंद्र कुमार झा को जिम्मेदारी दी गई। परमेश्वर तिवारी महासचिव, गुड्डू कुमार कोषाध्यक्ष और अभिषेक कुमार पांडे सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।

वहीं, आलोक तिवारी, सौरव कुमार पांडा, ओम कुमार, निखिल सिंह, आयुष सिंह और शुभम पांडे उपाध्यक्ष चुने गए। लखन यादव, भीम कुमार, पिंटू कुमार, अजीत कुमार, नीरज पांडे, गोलू यादव और आकाश तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितिन कुमार, सुजीत कुमार, सागर सिंह, अंशु कुमार, अंकुश ठाकुर और बम बम वर्मा शामिल किए गए। समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामूहिक प्रयास से पर्व की तैयारी करने पर जोर दिया। बैठक में समिति के कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar