राउंडटेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 को आयेंगे रांची
रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल 21 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे। यह जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर समन्वयक पौरुष जैन ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया एवं लेडिज सर्किल की ओर से सामुदायिक विकास के तहत शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। संस्था ने देशभर में 10 हजार से अधिक क्लासरूम स्थापित किए हैं। हटिया और खूंटी में भी स्कूलों की स्थापना कर समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि रचित बंसल, कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के तहत रांची शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। स्थानीय स्तर में किए कार्य और गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
दौरे के दौरान बंसल रांची के तीनों चैप्टर रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284 और रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 के साथ बिजनेस मीटिंग में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राउंडटेबल रांची चैप्टर के अध्यक्ष विक्रांत छाबड़ा, आकाश कोसला, अर्पित जैन, संदीप खेमका, अरविंद राजगढ़िया, रितेश गुप्ता, आदित्य कटारूका, आयुष मोदी, पीयूष सरावगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव श्यामाशीष लेंका, एरिया सिक्सटीन के चेयरमैन अभिजीत मोहंती, वाइस चेयरमैन यश वर्धित सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत सिंह राजा, अनिरुद्ध बुधिया सहित कई पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar