रोटरी रामगढ़ सिटी ने गणिनाथ स्कूल में लगाया कंप्यूटर
रामगढ़, 20 मई (हि.स.)। रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में बुधवार को शहर के विकास नगर रोड स्थित गणिनाथ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क डेस्कटॉप कंप्यूटर लगाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कंप्यूटर उपलब्ध होने से बच्चों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को तकनीकी शिक्षा से जुड़ना चाहिए ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान हर क्षेत्र में आवश्यक हो चुका है और विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीकी संसाधनों से जोड़ना जरूरी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश