रोटरी क्लब ऑफ रांची का सीपीआर प्रशिक्षण सत्र दाे को
रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। रांची में सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम दो अप्रैल रोटरी हॉल में आयोजित होगा।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बुधवार काे प्रेस
विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका और भी अहम हो गई है। ऐसे में उन्हें सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और बेसिक लाइफ सेविंग तकनीकों का प्रशिक्षण देना समय की जरूरत है, ताकि दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर ही पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रांची क्रिटिकल केयर यूनिट के चेयरमैन डॉ दिनेश अग्रवाल और सेक्रेटरी डॉ मनोज कुमार करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak