स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित

 


लोहरदगा, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले के एमवीडीएवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी , सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर