आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में मना कुलाधिपति का जन्मदिन

 


रांची, 17 सितंबर (हि.स.)।

आरकेडीएफ युनिवर्सिटी रांची में गुरूवार को कुलाधिपति डॉ साधना कपूर का जन्मदिन सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही रिम्स रांची के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ साधना कपूर के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।

मौके पर कुलाधिपति डॉ साधना कपूर ने कहा कि जन्मदिन का वास्तविक उत्सव तभी सार्थक है, जब खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, करुणा और सेवा भावना का विकास करना संस्थान का प्रमुख ध्येय है। परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।

वहीं सामाजिक सरोकार के तहत स्थानीय गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar