राजद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी के हरमू रोड स्थित प्रदेश राजद कार्यालय, रांची में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ शुक्रवार को मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में भूमिका निभाई। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के जवानों और किसानों के प्रति सम्मान तथा उनके योगदान की याद दिलाता है।
मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। राजद सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह, गिरधारी गोप, अनिता, संतोष यादव, प्रदेश महासचिव प्रणय कुमार बबलू, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ घुरा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन कुमार सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak