सेवानिवृत 11 शिक्षकों-दो कमिर्यों को समाहरणालय में दी गई विदाई
रांची, 02 मई (हि.स.)। जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शनिवार को समाहरणलय में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं दो कर्मचारियों को उनके लंबे, निष्ठापूर्ण एवं प्रेरणादायी सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और ज्ञान की ज्योति से ही नई पीढ़ी आलोकित होती है। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी पेंशनरी लाभ सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर सकें। सेवानिवृत शिक्षकों का बेहतर अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत कीमती है। नई पीढ़ी को प्रेरित करें, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें और स्वस्थ, सुखमय जीवन व्यतीत करें।
सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मी में मुख्य रूप से बसन्ती कुमारी (स.शि. रा.म.वि. कन्या बुण्डू्), शोभा कुजूर (स.शि. रा.म.वि. कोकर, रांची), (सोरिना केरकेट्टा, स.शि. परमबीर अलबर्ट एक्का रा.म.वि. रांची-2), बुद्ध सिंह मुण्डा (स.शि. रा.म.वि. लुंगटू, तमाड़), विनीता मिंज (स.शि. उत्क्र.म.वि. नेवरी, उर्दू कांके), शान्तनु कुमार (स.शि. रा.म.वि. पिस्का, ओरमांझी), नूतन आईन्द (स.शि. रा.प्रा.वि. कोचेटोला, राहे), सुदीप कुमार सुबर्णो (स.शि. संत पॉल मध्य विद्यालय, रांची-2।), संध्या लकड़ा (स.शि. संत मारग्रेट मध्य विद्यालय बहुबाजार, रांची-2।), नोएल बाड़ा (स.शि. निर्मला मध्य विद्यालय, सामलौंग, रांची-2।), संजेश मोहन ठाकुर (स.शि. डोरण्डा बालिका म०वि० डोरण्डा, रांची-2।) के नाम शामिल हैं। वहीं सेवानिवृत होनेवाले कर्मियों में मुख्य रूप से मो० जसीम अख्तर अंसारी (कार्यालय अधीक्षक, रांची समाहरणालय) और कनीज फातमा (भाषा सहायक (उर्दू) के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar