पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
देवघर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर 17 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें विभिन्न थाना और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार सालों हेंब्रम को मोहनपुर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं प्रशांत कुमार-1 को देवीपुर थाना, संदीप कुमार को सारवां थाना, बिपिन कुमार को चितरा थाना और मनोरंजन महतो को बुढ़ई थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संजय कुमार-1 को पालोजोरी थाना प्रभारी बनाया गया है। अन्य पदस्थापनों में संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग, विकास पासवान और रूपेश कुमार महतो को देवघर नगर थाना में पदस्थापित किया गया है। सामू बांडों को कुंडा थाना, प्रियरंजन कुमार को बाबा मंदिर थाना और प्रफुल्य मांझी को विधि शाखा प्रभारी बनाया गया है। वहीं फैयाज अहमद खां को पुलिस केंद्र में तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी प्रभारी, दिलीप मुंडा को यातायात थाना प्रभारी और कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थापित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy