विश्वंभर फाउंडेशन के वार्षिक पंचांग का विमोचन

 


रांची, 21 दिसंबर (हि.स.)।

विश्वंभर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को वार्षिक पंचांग सह कैलेंडर पंचांग–2026 का विमोचन किया गया। हरमू स्थित बसंत बिहार के भगवती एम्पायर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जय–जय भैरवी गीत के साथ हुई, वहीं बालिका आशी के स्वागत गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पंचांग का विमोचन बिहार विधानसभा के पूर्व अधिकारी और समाजसेवी अयोध्यानाथ मिश्र ने किया। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और समृद्ध अतीत का सशक्त दस्तावेज बताया। मिश्र ने कहा कि विश्वंभर फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पौधरोपण और साहित्य जैसे क्षेत्रों में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है।

फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा ने कि यह पंचांग केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि काल, संस्कृति और जीवन दर्शन का परिचायक है, जो भविष्य की दिशा भी दिखाता है। मंच संचालन कौशल झा ने किया।

कार्यक्रम में गायक यतीन्द्र नाथ दास और अश्वनी झा ने अपनी प्रस्तुति से सांस्कृतिक रंग बिखेरा।

मौके पर प्रभास चंद्र मिश्रा, डॉ विजय कुमार दास, सुशील कुमार मिश्र, श्रीकांत झा, बिनोदानंद झा सहित अनेक गणमान्य सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar