जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

 


रामगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मंच के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

मंच के कुणाल प्रताप सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस दुख की घड़ी में मंच के सभी लोग साथ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के कुणाल प्रताप सिंह, रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार, सूचित राय, पीके साहा, जीवन यादव, अनीस फातिमा, प्रतिमा कुमारी, रुपेश कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार, चंदन कुमार, राहुल, विनय कुमार, चंडी तिवारी और विवेक कुमार सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar