कांके के थाना प्रभारी निलंबित

 


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर जमीन भू-माफियाओं से साठगांठ करने, सुकुरहुट्टू फायरिंग और बोड़ेया स्कूल में चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रहने के गंभीर आरोप थे।

मामला तब और तूल पकड़ गया जब एक आदिवासी महिला ने थानेदार की कार्यशैली के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर दी। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और लगातार मिल रही शिकायतों की जांच के बाद एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे