रांची विश्वविद्यालय में आठ अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति

 


रांची, 15 जून (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार कर रहे आठ अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की पहल पर इन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाकर उन्हें विशेष संतोष और खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विश्वविद्यालय में कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पाने वालों में विशाल कुमार (एलडीसी), डीएसडब्ल्यू सेक्शन, रांची विश्वविद्यालय, कुमार पराग (एलडीसी), केसीबी कॉलेज, बेड़ो, अभिषेक (एलडीसी), एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची, रोहित कुमार (एलडीसी), रांची वीमेंस कॉलेज, मिट्ठू प्रामाणिक (एलडीसी), पीपीके कॉलेज, बुंडू, अशिवन केरकेट्टा (अनुसेवक), सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा, अर्जिता राज (अनुसेवक), जेएन कॉलेज, धुर्वा तथा मुनी देवी (अनुसेवक), मारवाड़ी कॉलेज, रांची शामिल हैं।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak