विकसित भारत 2047 को लेकर देश भर के कुलपतियों की बैठक में रांची विवि के प्रयासों की तारीफ
रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विकसित भारत 2047 भारत के युवा, के लक्ष्यों को लेकर देश भर के विश्वाविद्यालयों के कुलपतियों की महत्विपूर्ण ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को हुई।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार विश्वाविद्यालयों में युवाओं को जोड़ने और उन्हें मज़बूत बनाने के लिए यह पहल कर रहा है।
ऑनलाइन बैठक में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा शामिल हुईं।
वर्चुअल मीटिंग का विषय ’भारत के युवा और विकसित भारत 2047 विजन था। भारत सरकार में युवा मामले और खेल मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में रांची विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, बेंगलुरू विश्वविद्यालय, अरूणाचल विश्वविद्यालय सहित देश भर के विश्वरविद्यालयों के कुलपति, एनएसएस समन्वियक और खेल से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुये।
बैठक में रांची विश्वविद्यालय (आरयू) की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने खेल उपलब्धियों, एनएसएस के नशामुक्तध युवा प्रयासों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जानकारी दी।
विकसित भारत 2047 हमारे विजन के केंद्र में : केंद्रीय मंत्री
बैठक में युवा मामले और खेल मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने कहा कि विकसित भारत 2047 हमारे विजन के केंद्र में हैं। हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज, युवाओं, आइडिया, इनोवेशन और लीडरशिप के उर्जावान गढ हैं जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
खडसे ने बताया कि हम युवाओं को जोड़ने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए दो जरूरी पहल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी)-2027 और विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा नाम से कर रहे हैं। उन्होंने इन दोनों अभियानों के लिये सभी कुलपतियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने वीबीवाईएलडी 2027 में स्टूडेंट्स और युवाओं की हिस्सेदारी को सक्रियता से बढाने का आग्रह किया।
आरयू के नशामुक्त भारत के लिये प्रयासों की सराहना
आरयू के कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने रांची विश्वविद्यालय में नशामुक्त अभियान और खेल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय ने रिम्स और सीआईपी के सहयोग से एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किया है जो बहुत ही सुचारू तरीके से कार्य कर रहा है। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों शिक्षकों और कर्मियों को बहुत लाभ हो रहा है।
कुलपति ने रांची विश्वविद्यालय खेल और नशामुक्त युवा जैसे अभियानों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि हमने कई सकरात्महक कार्य किये हैं और इसका अच्छाा परिणाम भी मिल रहा है। उन्हाेंने बताया कि हाल में चीन में संपन्न हुये जूनियर एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में चीन को हरा कर चैंपियन बनी भारतीय टीम में हमारे रांची विश्वेविद्यालय की दो छात्राएं पार्वती कुमारी और विनिमा धान भी थीं। रांची विश्वविद्यालय की पुरूष टीम इस्टथ जोन ऑल युनिवर्सिटीज फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। वहीं महिला फुटबॅाल टीम रनर रहीं। वुशू में रांची विश्वहविद्यालय की टीम रनर रही और इस्ट जोन यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट में आरयू की वीमेंस टीम तीसरे स्थांन पर रही।
उन्होंने एनएसएस के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कुलपति के इन प्रयासों का केंद्रीय राज्य मंत्री ने सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak