डीएवी हेहल में विद्यार्थी परिषद् का गठन
Apr 16, 2026, 20:53 IST
रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, रांची में सत्र 2026-2027 के लिए विद्यार्थी परिषद् का गठन और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद् का चयन शिक्षकों की टीम की ओर से उनका साक्षात्कार लेकर किया गया। कक्षा 12 वीं 'के' के अर्क राज को हेड बॉय और 12 वीं 'सी' की अक्षरा राज को हेड गर्ल चुना गया। 12 वीं 'एन' के शशि शेखर और 12 वीं 'आई' के श्रेयश कौशल को साथ ही 12 वीं 'बी' की स्वर्णा सिन्हा एवं 12 वीं 'एम' की आराध्या पांडेय को डिसिप्लिन कॉर्डिनेटर बनाया गया।
इसी तरह स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर, कल्चरल कॉर्डिनेटर, साइंस कॉर्डिनेटर, एलसीसी कॉर्डिनेटर, एलएलसी कॉर्डिनेटर एवं अंग्रेजी और हिन्दी के सम्पादकों का भी चयन किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar