रामनवमी झांकी के ताशा विजेता 15 को होंगे सम्मानित

 


रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)।

श्री महावीर मंडल रांची महानगर की ओर से रामनवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित झांकी और ताशा प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी महानगर मंडल के प्रवक्ता बादल सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने सभी प्रतिभागी मंडलों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम, महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में आगामी 15 अप्रैल को झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रथम तल्ला स्थित सभागार में शाम चार बजे से आयोजित होगी। समारोह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झांकी और ताशा दलों को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मंडल के अनुसार कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar