महासमिति ने अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

 

रामगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। शहर में फ्लैग मार्च करने निकले अधिकारियों को रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सुभाष चौक पर पहुंचे डीसी फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार सिहत अन्य अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

वहीं सम्मानित होनेवाले अन्य अधिकारियों में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश, डीडीसी आशीष अग्रवाल, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एनडीसी रविंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ संतोष कुमार भगत, सीओ रवि रमेश रविदास, सार्जेंट मेजर मंटू यादव, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे सहित अन्य का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी को जिला प्रशासन की ओर से सुुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश