झारखंड में बारिश के कारण तापमान में गिरावट; पाकुड़ में सर्वाधिक 50 मिमी बारिश दर्ज
रांची, 21 मार्च (हि.स.) । राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में हुई बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते राजधानी में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 16 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के पाकुड़िया क्षेत्र में 50.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा अड़की (33 मिमी), कोलेबिरा (28.6 मिमी), तिलैया (27.6 मिमी), मंझारी (27.2 मिमी), बरही (25.4 मिमी), विश्रामपुर (24.4 मिमी), बंदगांव (24.2 मिमी), रनिया (22.4 मिमी), सिसई (22 मिमी), गुडू (21.4 मिमी), मनोहरपुर (19.4 मिमी), हजारीबाग डीवीसी (16.4 मिमी), तांतनगर (16.4 मिमी), हाट गम्हरिया (15.8 मिमी), मझगांव (14.2 मिमी), खलारी (13 मिमी), मनोहरपुर (11.6 मिमी) और राजमहल (11 मिमी) में भी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च से राज्यभर में मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी भी फिर से बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 36.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान की बात करें, तो जमशेदपुर में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 36.2/16.1 डिग्री, बोकारो में 32.1 और न्यूनतम 18.8 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak