विस्थापित ग्रामीणों से मिले विधायक प्रतिनिधि, समस्याएं सुनीं

 


देवघर, 24 मई (हि.स.)। चितरा क्षेत्र में विस्थापन से प्रभावित ग्रामवासियों की समस्याओं को लेकर सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना। ग्रामीणों ने विस्थापन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, मुआवजा और पुनर्वास संबंधी मांगों को विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखा। राहुल सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों और समस्याओं को सारठ विधायक के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि उनका शीघ्र निराकरण हो सके। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy