थानों में लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें: एसएसपी
रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का आदेश दिया है। एसएसपी सोमवार रात को पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। उन्होंने थाना वार लंबित मामलों की समीक्षा की। वैसे मामले जो पांच वर्ष या इससे अधिक समय से लंबित हैं, उन्हें जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बैठक में लंबित वारंट, कुर्की व इश्तेहारों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
इसके अतिरिक्त आई4सी (I4C) पोर्टल पर जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी व थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे