एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीवीयूएनएल ने लगाए 800 पौधे
रामगढ़, 13 जून (हि.स.)। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया। पर्यावरण सप्ताह का प्रमुख आकर्षण एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगभग 800 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, बल्कि परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार और वैधानिक ग्रीन बेल्ट विकास के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है।
पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ एके सहगल, कार्यकारी निदेशक (परियोजना निर्माण) अनुपम मुखर्जी, जेसी पात्रा, मनीष खेतरपाल और बिष्णु दत्ता दास, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश