एसबीयू में एआई रिवॉल्यूशन पर कार्यक्रम संपन्न

 


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)।

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में एआई रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईकॉन-सीएम 2026 का शुक्रवार को समापन हुआ।

इसके साथ ही प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फैकल्टी ऑफ कॉमर्स और फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के अकादमिक और औद्योगिक जगत के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। 400 प्रतिभागियों ने एआई के विभिन्न आयामों, उपयोगिता और भविष्य पर विचार साझा किए। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिन्हा, एचआर हेड, जयश्री टी, कोलकाता ने कहा कि तकनीक रोजगार खत्म नहीं करती, बल्कि नए अवसर पैदा करती है।

उन्होंने वर्तमान समय में अपस्किलिंग को सबसे जरूरी बताते हुए कार्यबल को तकनीकी बदलावों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया।

डॉ धनपत राम अग्रवाल, सीनियर पार्टनर, अग्रवाल माहेश्वरी एंड कंपनी ने कहा कि भारत के पास विश्व का सबसे समृद्ध मानव संसाधन है, जिसका सही उपयोग जरूरी है।

वहीं आरडीसीआईएस-सेल, रांची के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप कुमार कार ने नवाचार और डेटा विश्लेषण को सफलता की कुंजी बताया।

समापन के अवसर पर महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो श्रीधर डांडिन सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar