श्याम फागण अमृत महोत्सव पर की निकली भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा

 


रांची, 25 फ़रवरी (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल का रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव का भव्य ध्वजा निशान शोभायात्रा सरोवर मंदिर सेवा सदन पथ से बुधवार को शुरू हुआ।

रजत सिंहासन पर बैठे बाबा का रथ जब सरोवर मंदिर से निकला तो पूरी राजधानी श्याम के रंग में रंग गई। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि हजारों हाथों में निशान लेकर भक्त अपने बाबा को अरदास लगाते हुए चल रहे थे। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से पैदल चलकर श्याम बाबा को निशान ध्वज अर्पित करते हैं बाबा श्याम उनकी हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शोभा निशान यात्रा में आकर्षण का केंद्र गुजरात का डांडिया राजस्थानी वेशभूषा में महिलाएं रहीं जो बाबा को धूप धूवन करते हुए चल रही थीं।

वहीं हजारीबाग का ताशा बैंड ढोल नगाड़े बैंड बाजा भी निशान शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र था। हर ओर हारे के सहारे की जय श्याम प्यारे की जय जैसे जयकारों से पूरा रांची गुंजायमान था। निशान शोभायात्रा सरोवर मंदिर से शुरू होकर रंगलाल जालान रोड, बड़ालाल स्ट्रीट, जेजे रोड, कोतवाली रोड चौक और पुस्तक पथ होते हुए हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर पहुंची। रथ पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान ने सभी भक्तों को पूजन अनुष्ठान का संकल्प करवाया।

राजधानी की सभी मुख्य मार्ग में बाबा की आरती पूजन की गई। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बाबा श्याम का अद्भुत श्रंगार किया।

मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित अन्यत ने शोभा यात्रा के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई।

गुरुवार को अखंड ज्योति पाठ श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में 26 फरवरी को कोलकाता के ज्योति खन्ना अपने नृत्य नाटिका की टीम के साथ बाबा श्याम का अखंड ज्योति पाठ करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak