केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना हो प्राथमिकता : सेठ

 


रांची, 07 अप्रैल (हि.स.)। रांची जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री और दिशा समिति के सह अध्यक्ष संजय सेठ ने की।

बैठक में उन्होंने जिले में संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न कार्य योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और समन्वय की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर सदस्यों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में गुणवत्ता नियंत्रण, पारदर्शिता और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया। ताकि जिले में विकास कार्यों को और गति मिल सके।

बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद कालीचरण मुंडा, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमित महतो और रांची महापौर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधियों के अलावा एसएसपी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar