रावण दहन की तैयारी काे लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 


रामगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के तत्वावधान में छावनी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक शंकर चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू मुख्य अतिथि होंगे। नंदकिशोर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के बीच रामगढ़ अंचल अधिकारी रमेश रविदास, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और रामगढ़ थाना प्रभारी गजेन्द्र पांडे सहित अन्य अधिकारियों ने फुटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य जुटे हैं। उन्होंने रामगढ़ के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन समारोह को सफल बनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश