रूपी सोरेन के निधन पर प्रणामी ट्रस्ट ने जताया शोक
रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर प्रणामी ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी सहित अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar