रांची के डोरंडा और रानी बगान के कई इलाकों में 08 को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

 


रांची, 07 अगस्त (हि.स.)। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, डोरंडा के अंतर्गत बिरसा फीडर और हिनू फीडर के कुछ ट्रांसफार्मर के एलटी नंगे तार को एबी- केबल से बदलने के लिए इलाके में शनिवार की सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान राजधानी के जिन इलाकों में

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें प्रकाश नगर, बंधु नगर, गांधीनगर, हिनू एयरपोर्ट रोड, खोखमा टोली, मौसम विभाग, स्टेट हैंगर और आसपास का क्षेत्र शामिल है। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल,डोरंडा ने शुक्रवार को प्रे​स विज्ञप्ति में माध्यम से दी।

वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अंतर्गत आरएमसीएच के अधीन (आरडीएसएस) कार्य शनिवार को किए जाएंगे। इसलिए रांची के रानी बगान, बूटी मोर फीडर, -पावर हाउस-पानी टंकी और बूटी मोर फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही पंचवटीपुरम पंकज मंडल (आईएएस) 01 नंबर ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। बिजली विभाग की ओर से इन इलाकों में नंगे तार को कवर केबल किया जाएगा।

इसके अलावा स्वामी सहजानंद नगर में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे बजे तक 01 नंबर ट्रांसफार्मर बन्द रहेगा। इस दौरान एलटी के नंगे तार को कवर किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak