डाक पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना 14 जुलाई को
रांची, 11 जुलाई (हि.स.)। ऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड की बैठक शनिवार को केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में 11 जुलाई को संघर्ष स्मरण दिवस और बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए डाक कर्मचारियों के ऐतिहासिक आंदोलनों को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय सचिव एमजेड खान ने कहा कि 30 जून 2026 को प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएचएस के अतिरिक्त निदेशक से मुलाकात कर जमशेदपुर में वेलनेस सेंटर शुरू करने, स्थानीय परामर्श समिति को नियमित और सीजीएचएस लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी।
बैठक में 1946 की ऐतिहासिक डाक कर्मचारियों की हड़ताल और 11 जुलाई 1960 को महंगाई भत्ता और आवश्यकता आधारित न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर हुए केंद्रीय कर्मचारियों के आंदोलन को याद किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही कई महत्वपूर्ण अधिकार हासिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की विभिन्न मांगों के समर्थन में 14 जुलाई को रांची जीपीओ परिसर में धरना दिया जाएगा।
बैठक में एमजेड खान, साधन कुमार सिन्हा, त्रिवेणी ठाकुर, केडी राय व्यथित, मोहम्मद शमीम अख्तर, एसपी मंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar