चतरा में 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चतरा, 21 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पत्थलगडा थाना क्षेत्र के भेलवाड़ा मोड़ नावाडीह के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को 7.4 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने की।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रदीप कुमार साव (26) औरा कृष्णा कुमार साव (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर, एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल और एक प्लसर बाइक बरामद कर जब्त कर ली है।
इस संबंध में पत्थलगड़ा थाना में मामला दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में एसडीपीओ सिमरिया शुभम भारद्वाज, पत्थलगडा थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसआई प्रदीप कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के विजेंद्र कुमार यादव सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी